---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, July 13, 2026

बैराड़ के नायब तहसीलदार से तहसीलदार बने अजय कुमार परसेडिया


शिवपुरी/बैराढ़-
मध्य प्रदेश के 281  तहसीलदारो की पदोन्नति सूची रविवार को जारी हुई है जिसमे पोहरी अनुभाग में पदस्थ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अजय परसेडिया तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हुए है। जारी सूची के बाद लगातार स्टाफकर्मियो सहित क्षेत्रवासियों द्वारा बधाइया दी है। यहां बता दें कि तहसीलदारों की प्रमोशन लिस्ट जारी,कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) अजय परसेडिया का प्रदेश में तीसरी रेंक पर हुआ प्रमोशन,स्टाफ कर्मियो ने दी बधाई।  जारी आदेश क्रमांक ई 1/1/4/0007/2026/सात-4/ राज्य शासन एतद द्वारा नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से तहसीलदार के पद पर वेतनमान रुपये 9300-34800 ग्रेड पे 3600 (लेवल 9) से वेतनमान रुपये 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (लेवल 10) पर पदोन्नत किया गया।

No comments: