डिजिटल अरेस्ट एवं फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस की सहायता लें उपनिरीक्षक : धर्मेंद्र सिंहशिवपुरी-मध्यप्रदेश पुलिस की पहल पर जिला पुलिस बल द्वारा शिवपुरी के दून पब्लिक स्कूल में डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता पर
जागरूकता अभियान क्लिक 2.0 का आयोजन किया गया।
निरीक्षक रजनी सिंह चौहान ने अनेक घटनाओं का जिक्र करते हुए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक दोस्ती अनजाने व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें, पुलिस कभी आपको वीडियो कॉल या फोन पर अरेस्ट जैसी कार्यवाही नहीं करती ।ऐसी स्थिति में आप तत्काल निकट के थाने को सूचना दें। साइबर सेल इंचार्ज उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जाट ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को समझाइए देते हुए बताया कि सही उम्र में आवश्यकता अनुसार ही सोशल मीडिया अकाउंट सावधानीपूर्वक बनाएं एवं उसके पिन समय-समय पर बदलते रहे।
ऑनलाइन गेमिंग एवं किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदेश का रिप्लाई ना करें ना ही कोई लिंक पर क्लिक करें ताकि आप ठगी एवं फ्रॉड से बच सकें। साइबर सेल के आरक्षक जलज रावत ने बताया कि साइबर संबंधी शिकायत के लिए 1930 पर कॉल कर सकते हैं साथ ही शिवपुरी साइबर सेल के नंबर 70491-23288 पर भी सूचना दी जा सकती है। आयोजन में देहात थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुमित सिंह सेंगर, आरक्षक मिथुन कुशवाहा, आरक्षक लखन बघेल, महिला आरक्षक अंजली शर्मा ने संबंधित विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। दून स्कूल के अखलाक खान एवं प्राचार्य अभिजीत घोषाल ने पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर खुशी खान, शाहिद खान ने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment