पर्यावरण संरक्षण, हरित शिवपुरी के निर्माण तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेशशिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को डी.एस.वाई. एथलेटिक्स ग्राउंड में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित शिवपुरी के निर्माण तथा समाज में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव अमित सहगल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। इस दौरान भाविप शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य देने का आधार भी हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र शर्मा के निर्देशन में परिषद सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत परिषद की जुलाई माह की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10 जुलाई स्थापना दिवस समारोह, स्वास्थ्य शिविर, वार्षिक गोठ, आगामी वृक्षारोपण अभियान, बैडमिंटन टूर्नामेंट तथा नवीन सदस्यता सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रांतीय रक्तदान संयोजक राजेश सिंघल, प्रह्लाद भारती, अशोक गोयल, प्रांतीय तुलसी पौधा संयोजक गोपाल अग्रवाल, हरिशरण गुप्ता, भानु बंसल, सतीश शर्मा, विवेक शर्मा, संतोष गोयल, अशोक अग्रवाल, नवीन मलिक, समीर सक्सेना, संजीव जैन, दिनेश जैन, मनोज अग्रवाल, रूपेश मित्तल, सुभाष मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती मंजू अरोरा एवं श्रीमती सुनीता अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

No comments:
Post a Comment