कैट का व्यापारिक संवाद आयोजित, व्यपारियों से चर्चा कर हर समस्या समाधान का दिया आश्वासनशिवपुरी- हमेशा से देखने में आया है कि व्यापारियों के हितो को लेकर कैट संस्था हमेशा से कार्यरत रही है, समय समय पर व्यापारियों ने भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते हुए इस देश के विकास में योगदान दिया है लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अंचल शिवपुरी के लिए 2500 करोड़ की अदाणी ग्रुप द्वारा आर्म्स फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है जिसमें 5000 लोगों को जहाँ रोजगार मिलेगा तो वही दूसरी ओर इस फैक्ट्री से शिवपुरी की पहचान प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में पहचाना जाएगा, इसमें व्यापारियों के लिए भी अवसर प्राप्त होगा जो कहीं न कही अपने व्यापार के क्षेत्र में अब उद्योगों से जुड़ सकेंगे। यह बात कही प्रदेश ऊर्जा एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जो स्थानीय होटल पीएस में आयोजित कैट के व्यापारिक संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन के द्वारा की गई। जिन्होंने अपने संबोधन में व्यापारियों के हितो को लेकर अपनी बात रखी और बताया कि किस प्रकार से इस देश की रीढ़ की हड्डी के रूप में व्यपारी कार्य करते है और आज भी अनेको व्यापारी लगातार अपने व्यापार को लेकर आशा की दृष्टि से कैट से जुड़कर अपने आप को गौरान्वित महसूस करते है। इस अवसर पर कार्यक्रम में कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, कैट के जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल, महासचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष शिरीष जैन, संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन कैट टीम के पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार सौरभ सांखला ने व्यक्त किया। कैट के व्यापारिक संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय सहित जिले भर के व्यापारिक 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment