नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार जी की झांकी एवं 500 फुट पचरंगा एवं तिरंगा ध्वज रहे आकर्षण का केंद्रशिवपुरी- परम पूज्य आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 25 जून को दिल्ली से प्रारंभ हुई 5100 किलोमीटर की श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा के प्रथम बार शिवपुरी आगमन पर सकल जैन समाज एवं समस्त जैन संगठनों के द्वारा श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा की भव्य शोभायात्रा कल 3 जुलाई की शाम शिवपुरी नगर में निकाली गई। दिल्ली से गिरनार जी तक 5100 किलोमीटर की श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा लेकर चल रहे विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन एवं म.प्र. में यात्रा के संवाहक महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान जी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर 20 जुलाई को श्री सिद्धक्षेत्र गिरनार जी में लाखों लोगों को ले जाने के लिए यह धर्मयात्रा भारत भर में निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के संयोजक चंद्रसेन जैन एवं सकल जैन समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश जैन कल्लू भैया ने बताया कि शिवपुरी नगर में प्रथम बार पधारने पर श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी से श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा प्रारंभ हुई। इसके बाद राजेश्वरी रोड़, अस्पताल रोड़ ,भगवान महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ, भगवान महावीर स्वामी मार्ग कोर्ट रोड़ ,माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, से होकर होना पुन: श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी पर संपन्न हुई जहां पर विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मयात्रा के नगर प्रवर्तन के बाद श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी शिवपुरी में धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, कॉर्डिनेटर अंचल जैन, पुजारी विनोद जैन, चन्द्रसैन जैन, राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी संयोजक महेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर धर्म सभा का शुभारंभ किया। मंगलाचरण श्री मती रजनी जैन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्रा लेकर चल रहे संजय जैन कोऑर्डिनेटर अंचल जैन एवं पुजारी विनोद जैन का सकल जैन समाज शिवपुरी,जैन मंदिर कमेटी एवं जैन संगठनों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण संजीव जैन बाँझल ने दिया। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रसेन जैन ने अंत में सभी समाज सेवी संगठनों का, मंदिर कमेटियों का महिला मंडलों एवं युवा मंडलों का श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा में सहयोग करने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया सभा का संचालन महेंद्र जैन के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment