शिवपुरी- गौ माता में देवी-देवताओं का वास होता है और इन्हीं स्वरूपों में मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पीडी सिंघल के द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय लुधावली स्थित अपना घर आश्रम गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की गई और गोलोकधाम दर्शन करते हुए सभी ने गायों को हरा-चरा खिलाया और गौ सेवा करते हुए वर्षगांठ का यह उत्सव मनाया।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाअध्यक्ष पी डी सिंघल ने बताया कि आषाढ़ मास लगते ही प्रथम मंगलवार के दिवस पर गौसेवा करते हुए मप्र अग्रवाल महासभा के द्वारा अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत महासभा परिवार के पदाधिकारीयों व सदस्यों के द्वारा अपना घर गौशाला, लुधावली जाकर गौ सेवा एवं गोलोकधाम दर्शन का लाभ प्राप्त किया गया। इस अवसर पर अपना घर गौशाला लुधावली पर ही मध्यपदेश अग्रवाल महासभा जिलाध्यक्ष पी डी.सिंघल की वैवाहिक वर्षगांठ भी गौसेवा करते हुए मनाई गई। यहां सिंघल दंपति ने आपस में एक दूसरे को माला पहनाई एवं केक काटकर वर्षगांठ की रस्म पूरी की।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल महिला महासभा से प्रमुख रूप से उपस्थित हुए जिसमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), सुरेश कुमार बंसल, महेशचन्द्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता व्यवस्थापक गौशाला, एड.विष्णु गोयल, राजकुमार बिन्दल, दुर्गाप्रसाद गर्ग, गोविन्द गुप्ता, गोपाल गोयल, देवेन्द्र बंसल, मनोज अग्रवाल, बालकृष्ण सिंघल, संतोष अग्रवाल, डॉ.दिनेश जैन, देवेन्द्र सिंघल, राकेश गोयल, राकेश अग्रवाल पेण्ट्स, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नितिन सिंघल, महिला महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता, वरि.उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंघल, जिला मंत्री श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती शिखा बंसल, श्रीमती दीपा बंसल, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती सुरिभ अग्रवाल, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती सपना गोयल, श्रीमती शोभा सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अपना घर आश्रम के प्रभु जी एवं गौ सेवक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, कार्यक्रम उपरांत प्रभुजियो, गौसेवकों एवं संस्था के सभी लोगों को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।



No comments:
Post a Comment