पोलियो-मुक्त हिंदुस्तान के नारे के साथ चलाया पल्स पोलियो अभियानशिवपुरी- बीती 28 से 30 जून तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चो की मुस्कान, पोलियो मुक्त हिंदुस्तान का संदेश समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा मणिकर्णिका कें द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए दिया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव श्रीमती राखी गोयल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, सदस्य श्रीमती ममता सोनी सहित संस्था सदस्यों के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने को लेकर जागरूक किया गया। यहां शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने में सहयोग किया तथा अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋतु गोयल ने पल्स पोलियो के रूप चलाए गए अभियान में संदेश कि एक भी बच्चा न छूटे, हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद अवश्य पहुँचे। और अपील की कि आइए, हम सभी मिलकर स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस तरह पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद ज़िंदगी की-हर बच्चे के लिए, हर बार का संदेश देते हुए बच्चों को और उनके अभिभावकों को भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका के द्वारा जागरूक किया गया।

.jpg)

No comments:
Post a Comment