पेंशनर्स हुए एकत्रित, चरणबद्ध तरीके से 22 जुलाई को भोपाल में करेंगें प्रदर्शनशिवपुरी- प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा प्रदेश के 530000 से अधिक पेंशनर्स अपनी 09 सूत्रीय सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर में चरणबद्ध रूप से आन्दोल कर रहे है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर रैली निकालते हुए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचे और कलेक्टर अर्पित वर्मा को उनके कक्ष में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर के द्वारा सभी पेंशनर्सों से उनकी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और ज्ञापन को प्रदेश सरकार के समक्ष भेजकर समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान रैली व ज्ञापन के इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्रेसिव पेंशनर्स के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सैना के द्वारा किया गया जिनके साथ भी पेंशनर्स ने रैली निकाली और कलेक्टे्रट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इके बाद अब आगामी 22 जुलाई 2026 को भोपाल में धरना देकर रैली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे जिन्होंने रैली में शामिल होकर अपनी मांगों के संदर्भ में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को समय रहते पूर्ण करने की मांग की। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर पहुंची जहां सभी पेंशनर्सों ने एकत्रित होकर अपने अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।



No comments:
Post a Comment