---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 30, 2026

थाना बदरवास पुलिस द्वारा सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य के घर मे हुई चोरी मामले में पारदी महिला को किया गिरफ्तार


कब्जे से चोरी के गहने एवं नगदी किया जप्त, पुलिस द्वारा आरोपिया को न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी- जिले के थाना बदरवास में बीती 23 मई 2026 को फरियादी महेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र बाबू लाल गुप्ता उम्र 58 साल निवासी बार्ड नंबर 06 थाना बदरवास ने रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात व नगदी 10 लाख रूपये चुरा कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 195/26 धारा 331(4),305ए, बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गंम्भीर अपराधों मे आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये तथा गम्भीर चोरी के प्रकरण मे थाना बदरवास पुलिस टीमे तैयार की गई घटना की गम्भीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस टीमो को समय समय पर आरोपियो की पतारसी के संबंध मे निर्देश गिये गये, अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी नवीन यादव अपनी टीमो के साथ ग्राम सिंगवासा थाना कैंट जिला गुना से पारदी आरोपिया को गिरफ्तार कर आरोपिया के कब्जे से 19.77 ग्राम सोना व 30 हजार रूपये जप्त कर आरोपिया को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास निरी.नवीन यादव, उनि नोबेल खेस, शिखा तिवारी, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, किरन सोनी, राकेश शिवहरे, गोपाल बाबू, आर सदन भिलाला, अनित बुनकर, दीनू रघुवंशी, रिंकू, राजकुमार शामिल रहे।

No comments: