---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 1, 2026

अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही


कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व टीम ने की कार्यवाही

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसडीएम आनंद सिंह राजावत के निर्देशन में राजस्व टीम ने शिवपुरी के मनियर क्षेत्र में सर्वे क्रमांक 275 अवैध कॉलोनाइजर श्रीमती रेखा राय पत्नी भजनलाल राय और मनियर के सर्वे क्रमांक 259 अवैध कॉलोनाइजर शिवराज सिंह पुत्र रामजीलाल धाकड़ की अवैध कॉलोनी में जेसीबी द्वारा सड़कों को हटाया गया और कॉलोनाइजर को विधिवत अनुमति के साथ नियमानुसार कॉलोनी निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी। नागरिकों को भी हिदायत दी गई है कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने और अपनी पूंजी निवेश करने से बचें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने, अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने और अनधिकृत भूखंडों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष जिला स्तरीय कॉलोनी सेल का भी गठन किया है और समस्त अनुविभाग में एसडीएम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

दिनारा में शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, पीतांबरा आवासीय कॉलोनी में अवैध सड़क निर्माण हटाया गया
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। करैरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपम शर्मा एवं तहसीलदार ललित शर्मा के नेतृत्व में दिनारा के पिछोर रोड स्थित पीतांबरा आवासीय कॉलोनी में करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। संयुक्त प्रशासनिक दल द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्वे क्रमांक 1759, कुल रकबा 1.01 हेक्टेयर शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी के भीतर स?क का निर्माण कराया गया था। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से निर्मित स?क को हटाया तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पुन: शासन के कब्जे में लिया। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि का बाजार मूल्य करो?ों रुपये है।

No comments: