---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 30, 2026

पुलिस विभाग में सेवाऐं देने वाले कोलारस टीआई गुर्जर हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी विदाई


शिवपुरी
-पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे सेवानिवृत होने बाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के साथ विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी।

निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह के 30 जून को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

No comments: