शिवपुरी/करैरा। शासकीय महाविद्यालय करैरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना तथा उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय श्रीवास्तव (विधायक प्रतिनिधि) के पुष्पहार से स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीतेंद्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि विजय श्रीवास्तव ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), खेल गतिविधियों तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे नए विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण को समझने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका तिवारी, रोहित यादव, नरेंद्र कुमार जाटव, रामकिशन गौतम सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिलीप सिंह तोमर ने किया, जबकि अंत में डॉ. देवेंद्र कदम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment