---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 5, 2026

खोड़ अस्पताल में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन


शिवपुरी/खोड़।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अस्पताल का स्टाफ तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की स्तुति में भाव-विभोर होकर सहभागिता की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सक डॉ तान्या बाथम एवं समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

No comments: