शिवपुरी/बदरवास -शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बदरवास में शिक्षक राजेश मिश्रा के स्थानांतरण होने पर गत दिवस भावपूर्ण विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने मिश्रा के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान,अनुशासित कार्यशैली तथा उनके समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक का वास्तविक सम्मान उसके विद्यार्थियों के प्रेम और समाज में उसके योगदान से होता है। मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट कार्य, व्यवहार-कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यालय में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय परिवार द्वारा श्री मिश्रा का पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न,उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर,चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी,ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज,विनीता कुशवाह,कपिल परिहार,ममता यादव,उदय सिंह,शशि गुप्ता,कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह,हरवीरसिंह यादव,दलवीर सिंह,नावेद अली,बलराम परिहार सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। स्थानांतरित शिक्षक राजेश मिश्रा ने विद्यालय परिवार के प्रति आत्मीयता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदरवास में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और यहां से मिली आत्मीयता को वे सदैव याद रखेंगे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कपिल परिहार ने किया।

No comments:
Post a Comment