---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 5, 2026

पिछोर विधानसभा में निरंकुश अपराधी और निष्क्रिय कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का महाधरना 6 से 9 जुलाई को


शिवपुरी
~पिछोर विधानसभा में हो रहे अन्याय, अत्याचार, दिनदहाड़े चोरी, लूटपाट, मारपीट, झूठे मुकदमे और हत्याएं आम बात हो गई हैं। पीड़ित जन  थाना पिछोर से लेकर SDOP, SP, DIG तक आवेदन दे चुके हैं। लेकिन सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि पूर्व में 

SDOP कार्यालय पिछोर पर भी लोग धरना  दे चुके हैं। और अब जिला मुख्यालय पर एसपी ऑफिस के सामने 6 से 9 जुलाई तक दोपहर 11 से शाम 4:00 तक जिला कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण सांकेतिक महाधरना दिया जाएगा जिसमें पूरे जिले के कांग्रेसजनों के साथ प्रदेश के कई नेता भी शामिल होंगे 

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। यह कांग्रेस के हर सिपाही की लड़ाई है।

इस अवसर पर जिले के सम्माननीय विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण, लोकसभा, विधानसभा एवं नगरीय निकायों के पूर्व प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से विनम्र अनुरोध है इस महा धरने में जरूर शामिल हों जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य साफ है

सत्ताधारियों को यह मैसेज देना है कि आमजन की आवाज को जबरदस्ती दबाया नहीं जा सकता  जब तक इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं कर देते, तब तक हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

No comments: