जिला खेल परिसर में बनेगा 50 मीटर का अत्याधुनिक स्वीमिंग पूलशिवपुरी- जिला मुख्यालय स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में खेल अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खेल परिसर में 50 मीटर का अंर्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल निर्मित किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से शिवपुरी में तैराकी एवं वाटर स्पोर्ट्स को नई दिशा मिलेगी तथा राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
10 लेन वाला अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल होगा विकसित
प्रस्तावित 50 मीटर लंबे स्वीमिंग पूल में 10 लेन होंगी तथा इसे आधुनिक तकनीक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विशेष उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ, सर्वे कार्य पूर्ण
उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पूल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के माध्यम से कराया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रचलन में है। प्रस्तावित स्थल का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है। भविष्य में इसे ऑल वेदर सुविधा के रूप में विकसित किए जाने की भी योजना है, जिससे वर्षभर तैराकी गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का संचालन संभव हो सकेगा।
इनका कहना है-
वर्तमान में जिला खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, शूटिंग रेंज, बैडमिंटन कोर्ट, हॉकी टर्फ एवं क्रिकेट स्टेडियम जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, प्रस्तावित अंर्तराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल इन सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण नई उपलब्धि होगा।
डॉ. के.के. खरे
जिला खेल अधिकारी, श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment