शिवपुरी- जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट रोड़ पर एक दुकान के सेल्समैन के साथ दुकानदार पिता-पुत्र ने मिलकर फोटो खींचने को लेकर विवाद करते हुए मारपीट कर दी और फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों दुकानदार पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 115(2), 296(ए), 3(5), 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।जानकारी के अनुसार फरियादी शिवम पुत्र पुत्र दामोदर शर्मा निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कृति न्यूट्रिएंस कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर प्रायवेट नौकरी करता है और संपूर्ण शिवपुरी शहर में अधिकांशत: डीलर उसके क्षेत्र में आते है, इसी क्रम में 2 जुलाई गुरूवार को रोज की भांति बिजिट करने के लिए ठण्डी सड़क पर कल्लू मट्टू अग्रवाल के गोदाम के बाहर दोप.2:10 बजे पहुंचा, जहां बदरवास क्षेत्र वाले डीलर का माल उतर रहा था, तभी माल उतरते हुए शिवम ने अपने कार्य कर फोटो खींचना शुरू किए, यह देखकर वहां दुकान संचालक दिनेश गुप्ता पुत्र गोपालदास गुप्ता एवं उसके पिता गोपालदास गुप्ता निवासी महल कॉलोनी, शिवपुरी आए और फोटो खींचने को लेकर विवाद करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और वहां से भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर फरियादी शिवम शर्मा ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी किराना दुकान संचालक पिता-पु़त्र के खिलाफ धारा 115(2), 296(ए), 3(5), 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।

No comments:
Post a Comment