विधायक देवेंद्र जैन ने कहा लायंस ने जीवदया का अनुकरणीय कार्य कर अन्य संस्थाओ को सेवा कार्य के लिए किया प्रोत्साहित
शिवपुरी-समाजसेवा के साथ पीडि़त मानवता और अब बेजुबान जीवों की सेवा करते हुए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा अपना घर आश्रम गौशाला लुधावली में नवीन जीवदया चिकित्सा परिसर बनाकर गौसेवा के लिए समर्पित किया और पूरी चिकित्सा यूनिट को अपनी निगरानी में बनवाकर इसे जनहित में अपना घर आश्रम को सुपुर्द किया। यह समर्पण का कार्य लायंस क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव विवेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता के साथ मिलकर इस अनुकरणीय सेवा कार्य को अपनी वर्ष भर के सेवा कार्यकाल के रुप में सभी के बीच स्थाई प्रकल्प के तहत यह जीव दया चिकित्सा इकाई बनाकर अपने सेवा कार्यकाल को विराम दिया गया। इस दौरान सभी के द्वारा इस सेवा कार्य का सराहा गया। जीवदया इकाई के इस उद्घाटन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जैन, लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ इंजी. पवन जैन, संस्था अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, अपना घर आश्रम अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन कपिल सहगल, गौशाला प्रबंधक प्रवीण गुप्ता मंचासीन रहें।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवदया के रूप में गौशाला का संचालन, पूर्व में नपा के द्वारा और इसके पूर्व शहर के व्यापारियों द्वारा किया गया तब व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन अब अपना घर आश्रम के हाथो में गौशाला के आने से इसकी दशा और दिशा ही बदल गई, क्योंकि गौमाता में देवी देवताओं का वास है और लायंस क्लब शिवपुरी साउथ तो हमेशा से ही सेवा कार्य में अग्रणीय है और इसी सेवा को आगे बढ़ाते हुए आज पीडि़त मानवता के साथ-साथ जीव दया में भी इस संस्था ने अभिन्न योगदान दिया है। इस दौरान रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ पवन जैन ने इस सेवा कार्य को सराहते हुए कहा कि गौसेवा प्रकल्प के तहत यह चिकित्सा यूनिट आज तैयार हुआ जिसमें सभी का सहयोग प्राप्त हुआ, चूंकि गौवंश का महत्व प्राचीन काल से ही है, गौमाता पूज्यनीय है, यह पाप नाशक और मोक्ष प्रदान करने वाला सेवा कार्य है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डिस्ट्रिक्ट के एरिया लीडर गोपेंद्र जैन के द्वारा किया गया, जिन्होने गौ सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे जन सेवा की भावना के अनुरूप बताया कि जैन समाज में जीवदया सर्वोपरि है, इसलिए लायंस क्लब साउथ ने गौसेवा के लिए यह जीवदया चिकित्सा इकाई लगवायी। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, लायंस के रीजन सेक्रेटी पारस जैन, संजीव जैन माणिक, आलोक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, निर्मल बंसल, मयंक भार्गव, रविन्द्र गोयल, पवन शर्मा, दीपेश अग्रवाल, रवि गोयल, सुनील विसानी, अर्पित बंसल, दीपक गुप्ता, सतीश मंगल, संजय अग्रवाल, प्रवीण जैन, अंकुर सिंघल एवं मातृशक्ति के रूप में बर्षा जैन, बबीता अग्रवाल, कविता गुप्ता,सुमति बंसल, संगीता जैन, निशा गुप्ता, रुचि जैन, उषा मंगल, सपना अग्रवाल ज्योति गुप्ता, आरती शर्मा, स्मिता गुप्ता आदि बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं गौसेवक मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment