प्रतिभागियों को पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र, ड्राइंग बुक एवं रंग (कलर्स) किए भेंट शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा, शिवपुरी द्वारा 24 जून से 28 जून तक पाँच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की प्रशिक्षिका प्रियंका जैन जी रहीं। शिविर के दौरान बच्चों को डांस, ड्राइंग, स्केचिंग, योग, नैतिक मूल्य एवं संस्कृत श्लोक का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करने का भी प्रयास किया गया।
इस पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के आयोजन को सफल बनाने में भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल अध्यक्ष, सचिव श्रीमती राखी गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती विनीता जैन गतिविधि संयोजिका एवं संचालिका के साथ श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती अंशू अरुण अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी जैन, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती एकता जैन, श्रीमती ममता सोनी, श्रीमती पूर्वी, श्रीमती अंशू अग्रवाल, श्रीमती शिल्पा भुगरा, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती राखी सिंघल, श्रीमती अंशिका जैन, श्रीमती मीना ढींगरा, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती ऋतु राजेश गोयल, श्रीमती नंदिनी शामिल रही जिन्होंने पूरे शिविर का संचालन कर अपनी सहभागिता प्रदान की।
बीते रोज 28 जून को शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा घुरैया, उप निरीक्षक, जिला कोतवाली, शिवपुरी रहीं, जिन्होंने मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समापन अवसर पर सभी बच्चों को पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र, ड्राइंग बुक एवं रंग (कलर्स) भेंट किए गए, साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार एवं पेय पदार्थ भी प्रदान किया गया। भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका के द्वारा इस पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के सभी सहयोगी सदस्याओं, प्रशिक्षिका प्रियंका जैन, मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा घुरैया एवं सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

.jpeg)


No comments:
Post a Comment