सीबीएसई बोर्ड की अंतरा जैन 98.6 प्रतिशत अंक लाकर भी प्रोत्साहन योजना से है वंचित, छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्तशिवपुरी। मध्य प्रदेश सरकार की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अन्य केंद्रीय बोर्ड के होनहार छात्रों को भी दिलाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शिवपुरी (विधानसभा क्षेत्र-25) के विधायक देवेंद्र कुमार जैन (पत्ते वाले) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर इस विसंगति को दूर करने की मांग की है।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर फतेहपुर में संचालित गीता पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा कुं.अंतरा जैन के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 98.06 को लेकर विधायक देवेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विशेष रूप से उल्लेख किया है। बता दें कि वर्ष 2026 के घोषित सीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में अंतरा जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्य प्रदेश के कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके बावजूद, सीबीएसई बोर्ड से होने के कारण उन्हें राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, यह योजना केवल एमपी बोर्ड तक ही सीमित हैं।
पत्र में विधायक देवेन्द्र जैन ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (एमपी बोर्ड) से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को ही प्रावीण्य सूची में स्थान पाने पर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है, जबकि, केंद्रीय बोर्ड (जैसे सीबीएसई) के स्कूलों में पढऩे वाले छात्र भी मध्यप्रदेश के ही मूल निवासी हैं और वह भी बेहद कड़ा परिश्रम करके उत्कृष्ट अंक लाते हैं, इस भेदभाव को खत्म करने की मांग विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से किया है और मांग की है कि प्रदेश के केंद्रीय बोर्डों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सीबीएसई बोर्ड के होनहार छात्र-छात्राओं को भी राज्य शासन की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनाओं में शामिल किया जाए। उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर सभी मेधावी छात्रों को समान रूप से लाभान्वित किया जाए, ताकि किसी भी होनहार छात्र के साथ भेदभाव न हो।
विद्यालय संचालक पवन शर्मा ने विधायक देवेन्द्र जैन की पहल का किया स्वागत
शहर के फतेहपुर में संचालित गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने हर्ष जताते हुए शिवुपरी विधायक देवेंद्र कुमार जैन की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह हमारे गीता पब्लिक स्कूल और अंचल शिवपुरी के लिए गर्व की बात है कि हमारी छात्रा अंतरा जैन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर 98.06 अंक प्राप्त किए है, ऐसे में सरकार को ऐसे सभी होनहारों का हौसला बढ़ाना चाहिए।


No comments:
Post a Comment