---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 8, 2026

सुधीर मेमोरियल 3 ऑन 3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में खिलाडयि़ों ने दिखाया दमखम






शिवपुरी।
जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित सुधीर मेमोरियल 3 ऑन 3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ सोमवार को स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजू यादव (ग्वाल), प्रतियोगिता के संरक्षक अभय प्रताप सिंह चौहान, पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हरविंदर सिंह भाटिया, ऊदल सिंह गुर्जर, प्रताप सिंह तोमर, पिंकी राठौर, जयेश फडऩीस एवं जिला खेल अधिकारी के.के. खरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेन्द्र शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर दिवंगत बॉस्केटबॉल खिलाड़ी सुधीर मेमोरिलय में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम दिवस महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। महिला ओपन वर्ग के पहले मैच में शूटिंग स्टार ने बास्केटबॉल बेल्स को 06-02 से पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एलीट शूटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लैम स्लैमर को 05-00 से हराया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में एपेक्स टीम ने द बॉय को 14-08 से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में वॉरियर्स टीम ने बटालियन शेर को 12-08 से हराकर जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की टीमों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का समापन आज 9 जून को सायं के समय होगा।

No comments: