मॉैं संतोषी माता मंदिर से निकली कलश यात्रा, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सपत्निक श्रीमती विभा रघुवंशी के साथ हुए शामिलशिवपुरी- शहर के कमला हैरीटेज होटल में बृजवेणु ग्रुप शिवपुरी के द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथ का भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन का शुभारंभ स्थानीय मॉं संतोषी माता मंदिर से भक्तिमय कलश यात्रा के साथ हुआ। यहां व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य भरत लाल जी होंगें जिनके मुखारबिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा आयोजक ब्रजवेणु की सभी सखियों के द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा सपत्निक श्रीमती विभा रघुवंशी के साथ भाग लिया गया। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: काल भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो स्थानीय मॉं संतोषी माता मंदिर से होकर कथा स्थल होटल कमला हैरीटेज परिसर पहुंची। यहां कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहभागिता प्रदान की। कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय भजनों एवं जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया।
इस आयोजन की मुख्य संयोजिकाऐं श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती इन्द्रा सर्राफ, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती रेनू गोयल रही। कथा के प्रथम दिवस के यजमान समाजसेवी श्रीमती निशा-राजेन्द्र गुप्ता रहे। कथा प्रसंग मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ। कथा स्थल पर श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत स्वागत कियाग या एवं श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था श्रीमती नीतू गोयल एवं श्रीमती राजेश बिन्दल के द्वारा की गई। प्रथम दिवस पर प्रसाद वितरण का सौभाग्य श्रीमती इंदिरा जैन ने प्राप्त किया जिनके द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। ब्रजवेणु ग्रपु शिवपुरी के द्वारा समस्त धर्मप्रेमीजनों से श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है कथा प्रतिदिन दोप.3 बजे से सायं 6 बजे तक अनवरत रूप से जारी रहेगी और यह कथा 8 जून से प्रारंभ होकर 14 जून तक चलेगी।


No comments:
Post a Comment