शिवपुरी। हैदराबाद स्थित क्लासिक कन्वेंशन थ्री में आयोजित मास्टरमाइंड अबेकस नेशनल गाला-2026 प्रतियोगिता में शिवपुरी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अग्रवाल एड्युसर्व मास्टरमाइंड अबेकस शिवपुरी के 19 विद्यार्थियों ने भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।प्रतियोगिता में सेंटर के छात्र गीत वर्मा पुत्री राहुल वर्मा ने लेवल-9 में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया एवं श्रेष्ठ शर्मा पुत्र अंकित शर्मा लेवल-10, कृतिका गोयल पुत्री आनंद गोयल लेवल-5, नव्या गुप्ता पुत्री मनोज गुप्ता लेवल-2, शुभी सिंघल पुत्री दिलीप सिंघल लेवल-1ए, अमृत कृष्ण श्रीवास्तव पुत्र आमोद श्रीवास्तव लेवल-1ए और मायरा एस. अग्रवाल पुत्री देवेंद्र अग्रवाल ने लेवल 0 लिंगो बिंगो में सेकंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। वहीं भूमिका सिंघल पुत्री दिलीप सिंघल, शोभित पालीवाल पुत्र विभोर पालीवाल, वंशिका कौशल पुत्री रवि शंकर कौशल, मिशिका पालीवाल पुत्री विभोर पालीवाल एवं खुशांश ललावत पुत्र पुष्पेंद्र ललावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एलिट परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सेंटर की डायरेक्टर श्रीमती संगीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि उनकी लगन, नियमित अभ्यास एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अबेकस प्रशिक्षण बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रतियोगिता में मिली इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सेंटर परिवार में हर्ष का माहौल है। शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय स्तर पर शिवपुरी के बच्चों की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से छोटे शहरों के बच्चे भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।


No comments:
Post a Comment