---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 7, 2026

गौसेवा एवं गरीब परिवारों को राशन प्रदान कर भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा ने मनाई विवाह वर्षगांठ



सेवा प्रकल्प के तहत एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर पर हुई विस्तृत चर्चा  

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकाणिका अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल एवं प्रवीण गोयल की वैवाहिक वर्षगांठ सेवा कार्यों के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जहां विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बाणगंगा स्थित गौशाला परिसर पहुंचकर गौ सेवा की गई तो वहीं दूसरी ओर दो अति गरीब परिवारों को राशन भेंट कर सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्थ की सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। इस अवसर पर शाखा की लगभग 20 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यहां संस्था के द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के रूप में मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और प्रस्तावित एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर पर विस्तृत चर्चा हुई। 

सेवा प्रकल्प के अंतर्गत दो अति निर्धन परिवारों की महिलाओं को एक माह का राशन (आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, मसाले आदि) प्रदान किया गया। इसके अलावा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत पशु रक्षक संघ में जाकर गौवंश एवं अन्य पशुओं को हरी घास, गुड़ एवं खाद्य सामग्री प्रदान की गई तथा सहयोग राशि भेंट कर सहयोग भी दिया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल के द्वारा अपनी सभी महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी अतिथियों को जूट के बैग भेंट किए गए, जिससे प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया एवं संपर्क प्रकल्प के अंतर्गत कई अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम सेवा, संस्कार, संपर्क एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

इस आयोजन में श्रीमती ऋतु गोयल अध्यक्ष, श्रीमती राखी गोयल सचिव, श्रीमती गीता शर्मा कोषाध्यक्ष के साथ श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती भारती अग्रवाल, श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती मोना ढींगरा, श्रीमती राखी सिंघल, श्रीमती अंशिका जैन, श्रीमती नंदिनी शुक्ला, श्रीमती अंशू अरुण अग्रवाल, श्रीमती अंशू अग्रवाल, श्रीमती एकता जैन एवं श्रीमती ममता सोनी आदि उपस्थित रहीं।


No comments: