---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 7, 2026

गहोई महासभा का सदस्यता अभियान जारी, दिनारा से 207 सदस्य बने


शिवपुरी
- राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष डल्लू भैया के आव्हान पर विशेष रूप से महासभा पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से महासभा के सदस्य बनाएं जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू भैया ने महासभा के प्रत्येक पदाधिकारी को 150 सदस्य बनाने की अनिवारिता रखी थी। पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए लक्ष्य का सक्रियता से पालन करते हुए शिवपुरी जिले के दिनारा से केके गुप्ता द्वारा 207 सदस्य बनाएं गए। केके रूसिया द्वारा गहोई बंधु कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोल्या डल्लू भैया, राष्ट्रीय महासभा महामंत्री दीपक सावला को सदस्यता फार्म जमा किए गए। इस दौरान सुनील तीतवीलसी, रमन सेठ, राकेश कुमार विश्वारी, संजय गेड़ा आदि मौजूद थे।

No comments: