---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 12, 2026

देहात पुलिस ने स्थाई वारंटी को पकड़ किया न्यायालय में पेश


शिवपुरी-
पुलिस थाना देहात द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1170/24 आर्म्स एक्ट में फरार स्थाई वारंटी हरप्रीत उर्फ लाडी सिंह सिख को गिरफ्तार किया। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1170/24 में जारी स्थाई वारंटी हरप्रीत उर्फ लाडी पुत्र स्व. सुच्चा सिंह सिख उम्र 28 साल निवासी लुधावली थाना देहात जिला शिवपुरी का स्थाई वारंट तामील हेतु थाना देहात को प्राप्त हुआ था।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में फरार स्थाई वारंटी तामील हेतु विषेश अभियान चालाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी थाना देहात व उनकी टीम के द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1170/24 एवं अप0क्र0 117/24 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे स्थाई वारंटी हरप्रीत उर्फ लाडी पुत्र स्व. सुच्चा सिंह सिख उम्र 28 साल निवासी लुधावली थाना देहात जिला शिवपुरी को बीते रोज शनिवार को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव,, सउनि सुमित सिंह सेंगर, प्रआर राजेश पाठक, आर राघवेन्द रावत, आर.वासुदेव यादव, आर.प्रमोद कुशवाह की मुख्य भूमिका रही।

No comments: