शिवपुरी। फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोड़ चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू परिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खोड़ चौकी पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के अनुसार, 5 जून 2026 को फरियादी गोपाल कोली, निवासी ग्राम चंदावनी ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना भौंती में अपराध क्रमांक 180/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी सोनू परिहार पुत्र अजब सिंह परिहार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चंदावनी, चौकी खोड़ लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार तलाश के बाद खोड़ पुलिस ने सटीक सूचना और सक्रिय कार्रवाई के दम पर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पिछोर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी खोड़ कुसुम गोयल, सहायक उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, प्रधान आरक्षक नरेश सरल, आरक्षक रवि शर्मा एवं आरक्षक बीरेन्द्र वाथम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment