---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 10, 2026

कोलारस पुलिस की शराब तस्करों पर कार्यवाही, 22 पेटी शराब से भरी कार जब्त


22 पेटी शराब से भरी कार छोड़कर भागा तस्कर, 3.86 लाख का माल जब्त

शिवपुरी। शराब माफिया पर शिकंजा कसने के अभियान में कोलारस पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अपनी बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर और उसमें भरी 22 पेटी अवैध शराब मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने करीब 3.86 लाख रुपये का मसरूका जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार जिले में शराब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन और एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुनीत बाजपेयी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेसई तिराहा कट पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक सफेद रंग की बिना नंबर स्विफ्ट डिजायर वहां पहुंची। 

पुलिस को सामने देखकर चालक वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला। तलाशी के दौरान कार से 19 पेटी देशी प्लेन शराब और 3 पेटी अंग्रेजी बीयर बरामद हुई। शराब की कीमत 86,010 रुपये तथा कार की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है। कुल 3,86,010 रुपये का मसरूका जब्त किया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किस तक पहुंचाई जानी थी। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सहायक उपनिरीक्षक गुनेश्वर पैंकरा, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, प्रधान आरक्षक मदन मोहन, आरक्षक दीपक जाट और आरक्षक रामसिंह पटेलिया की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: