---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 10, 2026

पोहरी पुलिस ने 1 किलो 261 ग्राम गांजा किया जब्त, तस्करी की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी।
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोहरी पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 261 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये है, जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सफलता हासिल की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रिछ्याई मोड़ स्थित बाच टॉवर के पास एक व्यक्ति लाल रंग के थैले में गांजा लेकर ग्राहकों को बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदन पुत्र रामहेत मित्रा उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-14, पोहरी बताया। उसके लाल रंग के थैले की तलाशी लेने पर गांजे जैसी गंध वाली हरे रंग की कलियां मिलीं। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर थैले सहित कुल वजन 1 किलो 261 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान, उप निरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, आरक्षक मुनेश धाकड़, आरक्षक अरविंद कुशवाह, आरक्षक रामभरत मीणा, आरक्षक चन्द्रभान रावत एवं आरक्षक राजकुमार माहौर की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: