कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर चकरामपुर में 50 साल पुराना रास्ता हुआ बहालशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में समस्याओं के त्वरित समाधान की नीति धरातल पर नजर आ रही है। श्री वर्मा द्वारा निरंतर ली जा रही जनसुनवाई का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है, जिससे न केवल आम नागरिकों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है, बल्कि समस्याओं का समाधान भी समय-सीमा में सुनिश्चित हो रहा है। नरवर के ग्राम चकरामपुर में आज जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 50 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटाया है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की इस संवेदनशील और सक्रिय कार्यप्रणाली की ग्रामीणों ने सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस त्वरित कार्यवाही ने न केवल एक पुरानी बाधा को दूर किया है, बल्कि बच्चों के भविष्य की राह को भी सुगम बनाया है।
48 घंटे में मिला समाधान
हाल ही में ग्राम चकरामपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष जनसुनवाई में रावतपुरा स्कूल रोड से बड़ोनियापुरा मजरा तक के 50 वर्ष पुराने रास्ते के अवरुद्ध होने की व्यथा सुनाई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि रास्ते पर पत्थर और बोल्डर डालकर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस समस्या को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री वर्मा के स्पष्ट निर्देश थे कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों की सक्रियता से तुरंत हुआ समाधान
कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए आज तहसीलदार विजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने मौके पर पहुँचकर न केवल अतिक्रमण हटाया, बल्कि 300 मीटर लंबे और 15 फुट चौड़े रास्ते को पुन: आवागमन योग्य बनाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।

No comments:
Post a Comment