---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें पीएम मोदी जैसा वैश्विक नेतृत्व और सिंधिया जैसा विकासशील सांसद मिला : विधायक देवेेन्द्र जैन





देश में औसतन 7 लोकसभा क्षेत्रों पर मिला शिवपुरी भी एक स्टेशन, सिंधिया अपने क्षेत्र में लेकर आए दो अमृत स्टेशन

शिवपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुनर्विकसित स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिवपुरी स्टेशन परिसर में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और शार्ट फिल्म का प्रदर्शन हुआ।

समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हम बेहद सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री और सिंधिया जैसा विकासशील सांसद मिला, आज हमारी भारतीय रेलवे दुर्गम पहाडिय़ों, पर्वतों और दुर्गम नालों को पार करते हुए चीन बॉर्डर तक (अरुणाचल, असम और मेघालय) पहुँच चुकी है। शिवपुरी के रेल इतिहास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपुरी की रेल का शुभारंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूज्य पिताजी (बड़े महाराज) ने करवाया था, और आज यह हमारा सौभाग्य है कि उनके सुपुत्र और हमारे सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी को लगभग 20 करोड़ की लागत से इतना भव्य और आधुनिक स्टेशन मिला है। 

उन्होंने सिंधिया की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की 543 लोकसभा सीटों में औसतन सात लोकसभा क्षेत्रों पर केवल एक स्टेशन स्वीकृत हुआ है, लेकिन हमारे सांसद की विकास के प्रति प्रतिबद्धता देखिए कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के लिए दो-दो अमृत स्टेशन (शिवपुरी और अशोकनगर) लेकर आए हैं, जो यह साबित करता है कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए कितने चिंतित रहते हैं। यह आधुनिक स्टेशन अब शिवपुरी में पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार देगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, रेलवे अधिकारी अनुपम अवस्थी एवं एसपी भूटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और यात्रीगण उपस्थित रहे।

No comments: