---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 17, 2026

थाना भौंती पुलिस द्वारा प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

बीती 16.06.2026 को फरियादिया मीना लोधी पत्नि स्व.प्रभान सिंह लोधी उम्र 42 साल नि.ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला थाना भौंती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि शाम करीब 03-04 बजे आरोपीगणो द्वारा मेरे पति प्रभान सिंह लोधी को घर के अन्दर से खीचकर बाहर ले गये और आरोपीगणो द्वारा एक राय होकर लाठी, डन्डा व पत्थरों से पीट पीट कर मेरे पति प्रभान सिंह लोधी की हत्या कर दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 103 (1), 333,191(2),191(3), 190, 115(2),296 (ड्ढ) क्चहृस् कायम कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिये गये जिस पर निरी.घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती के नेतृत्व में फरार आरोपी पुष्पेन्द्र पाल पुत्र मुलायम पाल उम्र 31 साल नि. ग्राम भयावन मजरा भोडऩ थाना भौंती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में निरी.घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी, सउनि संजय भगत, प्र.आर. प्रहलाद यादव, मृत्युंजय सिंह, आर.दुर्गाविजय, बृजेश राणा, पुष्पेन्द्र चौहान, पीकेश कुमार, राघवेन्द्र यादव शामिल रहे। 

No comments: