शिवपुरी- जिला परियोजना समन्वयक (डीसीपीं)दफेदार सिंह सिकरवार के द्वारा ग्राम गंगौरा पहुंचकर वहां शास.प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को स्कूल सामग्री का वितरण एवं ड्रेस बाँटी गई। इस दौरान डीसीपी श्री सिकरवार ने शिवपुरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोरा के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरण के साथ बच्चों को पानी की बोतल, स्कूल शू, चप्पल, डॉट पेंसिल, कॉपी, पैन, स्लेट, पट्टी, चौक आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाध्यापक राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि गंगोरा प्राथमिक विद्यालय में 75 प्रतिशत बालक बालिकाएं छात्र-छात्राएं आदिवासी वर्ग से हैं तथा कुछ बच्चे एससीवर्ग से हैं, बच्चों को पहनने के लिए कपड़े नहीं पैरों में चप्पल नहीं थी, इससे प्रेरित होकर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को नि:शुल्क में ड्रेस, जूता, चप्पल, पेंसिल कॉपी, सिलेट, पट्टी, पानी की बोतल आदि व्यवस्था की और वरिष्ठ शिक्षक प्रदुमन भार्गव एवं ओमप्रकाश गुप्ता भी इसमें सहभागी रहे। इस कार्य से प्रभावित होकर डीपीसी श्री सिकरवार ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए इस तरह की व्यवस्था के लिए विद्यालय परिवार के शिक्षकों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर एपीसी उमेश करारे, मा.वि.करई के प्रधानाध्यापक कमलकांत कोठारी, प्रधान अध्यापक गंगोरा राजेंद्र पिपलोदा, वरिष्ठ शिक्षक प्रदुमन भार्गव, ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व सरपंच महेश वर्मा एवं अशोक वर्मा, जनपद सदस्य मुंशीराम आदिवासी सहित स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment