कक्षा 10वीं एवं 12वीं की 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्रा सहित समाजसेवी होंगें सम्मानितशिवपुरी- समाज में एकरूपता लाने को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जिले में आगामी समय में समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 75 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं सहित सहित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रदेश व राष्ट्रीय उत्कृष्ट खिलाडिय़ों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाऐं भी सम्मानित होंगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सागर में होने वाले इस प्रतिभा सम्मान समारोह का अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सकल ग्वाल समाज सागर के समाजसेवी शंकर ग्वाल (रायठौर) को सर्वानुति से मनोनीत किया गया। यह मनोनयन समाज के प्रमुखजन महाते, दीवान एवं चौधरी सहित अन्य वरिष्ठजनों ने मिलकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।
मेधावी छात्र-छात्राओं के रूप में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर जानकारी देते हुए ग्वाल समाज सकल पंच शिवपुरी से राजू यादव (ग्वाल) ने बताया कि समस्त ग्वाल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी समय में मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें ना केवल प्रतिभाऐं सम्मानित होंगी बल्कि समाज विकास को लेकर आयोजित होने वाली सामाजिक परिचर्चा पर भी समाजजनों के द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसमें ग्वाल समाज सकल पंच के नियम-निर्देशों का पालन, सामाजिक संगठन निर्माण में समाज की भूमिका, समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज के युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे अनेकों आयोजन सकल पंच के बैनर तले आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
सागर, शिवपुरी, बदरवास, करैरा, नरवर, गुना से कर्नेलगंज, कैण्ट, घोसीपुरा, बजरंगगढ़, आरोन, अशोकनगर, मुंगावली, ईसागढ़, ललितपुर, बीना, बीनागंज एवं झांसी से तालपुरा, हंसारी, बबेड़ी, सीहोर, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, जावद, इंदौर, उज्जैन, धार, मऊ, आगर-मालवा, गरौठ, देवास आदि स्थानों से ग्वाल बन्धुजों की सामाजिक सहभागिता इस आयोजन में होगी। इन सभी छावनियों के कक्षा 10 एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है वह प्रतिभाऐं एवं समाज का नाम रोशन करने वाले समाज सेवियों, समाज के प्रमुखजन महाते, दीवान एवं चौधरी, शासकीय सेवा में चयनित प्रतिभागी व समाज के लिए तन-मन-धन से समर्पित सेवाभावियों का इस भव्य आयोजन में सम्मान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है जिसमें सभी समाज बन्धुजन अपनी-अपनी छावनी के प्रमुखजनों से संपर्क कर इस प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग ले सकेंगें। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्वाल समाज की छावनियों से शीघ्र संपर्क कर उन्हें इस संबंध में फार्म एवं आमंत्रण पत्रक वितरित किए जाऐंगें ताकि समय रहते सभी दस्तावेज पूर्ण होकर प्रतिभाओं को सूचीबद्ध किया जा सके।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment