नितिन जैन बने अध्यक्ष, सत्तु अग्रवाल सचिव व अमन गोयल बने कोषाध्यक्ष नवीन कार्यकारिणी हुई गठितशिवपुरी-रेडीमेड एवं होजरी संगठन की वार्षिक गोट एवं जनरल मीटिंग का आयोजन आज नक्षत्र गार्डन में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक के दौरान संगठन के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें सर्वानुमति से नितिन जैन (टिंकल) को अध्यक्ष, सत्यनारायण अग्रवाल (सुरभी वाले)को सचिव एवं अमन गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजू हरियाणवी एवं सचिव राधे गुप्ता एवंसंस्था की पूरी टीम को वर्षभर संगठन के लिए किए गए सफल एवं सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी गई। सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रूपेश बंसल, उमेश शर्मा, गौरव खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, कुलदीप जैन,नरेश हरियाणवी, महेश हरियाणवी,दिनेश भुगड़ा आदि सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रदीप गोयल द्वारा किया गया। उनके प्रभावी संचालन ने पूरे कार्यक्रम को गरिमामय एवं व्यवस्थित बनाए रखा। मीटिंग के उपरांत सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने आत्मीयता के साथ आनंद लिया। आपसी भाईचारे, एकजुटता और सौहार्द के साथ संपन्न हुई इस वार्षिक बैठक ने संगठन की मजबूती और नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।

No comments:
Post a Comment