---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 17, 2026

कलचुरी महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह



शिवपुरी-
कलचुरी महिला मंडल ने होटल लेमन ट्री में हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया ।कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री शंकर पार्वती जी की पूजा अर्चना , गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ की गई ।नित्या शिवहरे द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक गणेश वंदना  की प्रस्तुति दी । 

अध्यक्ष प्रियंका अमित शिवहरे , संरक्षक श्रीमती शकुन शिवहरे , श्रीमती इंदिरा चौकसे, श्रीमती सुंदर शिवहरे ,श्रीमती प्रियंका विवेक शिवहरे ,उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे, कोषाध्याय श्रीमती रेखा शिवहरे, सचिव श्रीमती जयमाला शिवहरे, संगठन मंत्री रीना शिवहरे ने उपहार देकर सभी का स्वागत किया ।उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में कुमारी हिमांशी शिवहरे द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत पर एवं विभा शिवहरे, रूबी शिवहरे, प्रियंका शिवहरे ,जयमाला शिवहरे, हिमांशी चौकसे, मीना चौकसे, अर्चना शिवहरे, प्रियंका शिवहरे ,ममता शिवहरे , मीनू शिवहरे, गौरी शिवहरे ,निहारिका शिवहरे द्वारा भी सावन एवं झूले के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यकारिणी द्वारा सभी सदस्यों को  सैश एवं क्राउन पहनकर हरियाली तीज क्वीन बनाया सभी सभी ने रैंप वॉक  कर अपना जलवा बिखेरा। सभी ने खेल एवं झूले का आनंद लिया ।

विभिन्न खेलों में ममता शिवहरे, शकुन शिवहरे, साक्षी शिवहरे एवं अल्पना चौकसे विजेता रही। मंच संचालन मीना चौकसे द्वारा किया गया । अंत में अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अमित शिवहरे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति एवं धर्म का सुंदर समागम देखने को मिला।

No comments: