24 यूनिट हुआ रक्तदान, किया सम्मानशिवपुरी। सराफा व्यवसाय संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को पूर्ण हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवल दास गुप्ता रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवल दास गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई, इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, आयोजकों और सराफा व्यवसाय संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अन्य संगठनों को भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
सराफा एसोसिएशन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति जताया आभार
कार्यक्रम में सराफा व्यवसाय संघ अध्यक्ष तेजमल सांखला, सचिव आदित्य गर्ग एवं रक्तदान शिविर संयोजक प्रवीण गोयल सहित संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रहित और मानव सेवा के संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment