---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 17, 2026

भटनावर पंचायत भवन एवं शा.उ.मा विद्यालय पर सरपंच संजय अवस्थी ने किया ध्वजारोहण


उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

शिवपुरी-80 वां स्वंतत्रता दिवस जिलेभर मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं पोहरी विधानसभा के भटनावर पंचायत भवन एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरपंच संजय अवस्थी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सीमा वर्मा, पूर्व प्राचार्य यादव गुरुजी, श्रीराम वर्मा प्राचार्य और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में 80 वे स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय सांस्कृतिक और शैक्षिक भावनाओं से ओत प्रोत होकर मनाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच संजय अवस्थी और पूर्व प्राचार्य यादव गुरु, वर्तमान प्राचार्य श्रीराम वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर व ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से किया। 

मंच संचालक डॉ. नंदकिशोर नामदेव और समस्त विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत शाब्दिक एवं माल्यार्पण से किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के 80 छात्र-छात्राओं ने 15 विभिन्न कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से श्रीगणेशा देव, बाल विवाहप्रथा,सोशल मीडिया दुरुपयोग नाटिका, अनेकता में एकता नाटक, देशभक्ति गीत, भाषण आदि  इस आजादी पर्व को रेखांकित करने वाले देश भक्ति सॉन्ग और राष्ट्रीय, सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि सरपंच संजय अवस्थी ने सभी कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनको उपहार स्वरूप धनराशि एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 2100 रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।  

No comments: