देशभक्ति, सेवा और संस्कार का दिया संदेशशिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका, शिवपुरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह श्वेतांबर जैन मंदिर, कोर्ट रोड में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय पारिख, सचिव जैन श्वेतांबर संघ एवं वरिष्ठ सदस्य भारत विकास परिषद शिवपुरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय पारिख ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री विजय पारिख एवं शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
उपस्थित सभी सदस्याओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा प्रांगण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल ने भी अपने संबोधन में राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए सभी सदस्याओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव श्रीमती राखी गोयल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 25 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजनों को स्वल्पहार एवं सेवफल वितरित किए गए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋतु गोयल, सचिव राखी गोयल एवं कोषाध्यक्ष गीता शर्मा सहित भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका की सदस्याएं उपस्थित रहीं। देशभक्ति, सेवा और संस्कार के संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment