---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 17, 2026

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के ध्वजारोहण महोत्सव में अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता ने फहराया तिरंगा


समाज की वार्षिक आसमभा में बनी सहमति, समाज अध्यक्ष बने संयोजक, कार्यकारिणी के साथ मनाऐंगे महाराजा अग्रसेन जयंती

शिवपुरी- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण स्थित पार्क परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले)के द्वारा तिरंगा फहराया गया और सभी उपस्थित समाज बन्धुजनों ने मिलकर राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश के महान बलिदानियों की बदौलत आज देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है, हम सभी को मिलकर देश के विकास में अग्रणीय योगदान देना है और हरेक व्यक्ति को आजादी का महत्व समझे इसके लिए आवश्यक है कि तिरंगा की आन-बान और शान के लिए सभी देशहित में मिलकर कार्य करें।
इसके साथ ही अग्रवाल धर्मशाला परिसर में आयोजित आमसभा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जितेन्द्र जैन गोटू व धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन (खतौरा) मौजूद रहे।

जानकारी देते हुए सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजजनों के द्वारा आगामी समय में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर सामाजिक बैठक का आयोजन भी किया जिसमें कार्यकारिणी के द्वारा वर्ष 2026 में किए गए समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर समाजहित में कार्य करते हुए करीब 6 लाख रूपये की राशि की बचत की गई जिससे यह संदेश गया कि अग्रवाल समाज ने एकजुटता के साथ समाज की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी  को सौंपे गए दायित्व का पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया। यही कारण रहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर पहली बार समाजजनों के द्वारा वर्तमान अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्तता को ही महाराजा अग्रसेन जयंती संयोजक मनोनीत किया और वह अपनी वर्तमान कार्यकारिणी के साथ उत्साह और उल्लास के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाऐंगें।

 इस महत्वपूर्ण विचारों पर सभी ने सहमति व्यक्त की और सहर्ष स्वीकृति मिलते ही समाजजनों ने वर्तमान कार्यकारिणी के हाथों में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाए जाने की कमान सौंपी। जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाज के सम्मानीय वरिष्ठजन एवं अग्रवाल मित्र मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, समाज के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता, अजीत अग्रवाल ठेईया, रामजी लाल बंसल, गौरव सिंघल, राकेश गर्ग टिल्लू, अनूप गोयल, घनश्याम गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारीगण वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेणु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, महामंत्री कुलदीप जैन, श्रीमती संगम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, श्रीमती पूजा अग्रवाल, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, श्रीमती रेणु गोयल शामिल रहे। इस दौरान सभी ने उपस्थित कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

No comments: