---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

जानकी सेना संगठन का 717वां नगर मंगल सुंदरकांड आयोजन सम्पन्न






भगवान हनुमान के बाल स्वरूप झांकियों की प्रस्तुतियों ने मनमोहा

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा मंगलवार को शिवपुरी में 717वें नगर मंगल सुंदरकांड का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता (सेठ) के द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन स्थानीय जैसवाल धर्मशाला, शंकर कॉलोनी में आयोजित किया गया, जहां इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता कर सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लिया और प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान बच्चों ने हनुमान जी के स्वरूप धारण कर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। आयोजन में जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा) सहित बड़ी संख्या में जानकी सैनिकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर अपना घर आश्रम, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ, कैट एसोसिएशन, भारत विकास परिषद के विभिन्न संस्थानों, जैन मिलन, वैश्य महासम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, रोटरी क्लब सहित भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर धार्मिक  आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। 

कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता एवं आयोजक परिवार ने आयोजन में पधारे सभी धर्मप्रेमियों, अतिथियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की तथा भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं हनुमान जी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार, समाजबंधु तथा विभिन्न सामाजिक एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments: