शिवपुरी- कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद माधव चौक चौराहे पर शिवपुरी टॉकीज के बाहर जिला प्रवक्ता विजय चौकसे एवं जिला कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता की बधाई का 10 बाई 40 साइज का बैनर शनिवार 11 जुलाई को लगाया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सहित प्रदेश के बड़े नेताओं के फोटो भी लगे हुए थे। इस बैनर को उसी दिन शनिवार रात को लगभग 11:30 बजे किन्ही असामाजिक तत्वों ने धारदार औजार से काट दिया। इसी समय कांग्रेस के एक पदाधिकारी बहाँ से गुजर रहे थे, उन्होंने युवक को बैनर फाड़ते हुए देखा और उसे ललकारा तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ, वहां बैनर के टुकड़ों से साफ समझ में आ रहा था कि उसे किसी धारदार औजार से फाड़ा गया है। इस संबंध में लिखित में शिकायत कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने कोतवाली में कर दी है, जिसमें उन्होंने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है साथ ही यह भी मांग की है कि इनकी मंशा पता की जाए और इसके पीछे किसका हाथ है इसकी भी जानकारी पुलिस पता करे।

No comments:
Post a Comment