शिवपुरी। स्वर्गीय श्रीमती किरण गुप्ता जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किरण फाउंडेशन, शिवपुरी (म.प्र.) द्वारा पुरानी शिवपुरी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ा बाजार, पुरानी शिवपुरी में श्रद्धांजलि स्वरूप सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच लगभग 25 किलो पूरी-सब्जी (प्रसाद) का प्रेमपूर्वक वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य स्वर्गीय श्रीमती किरण गुप्ता की पावन स्मृति को जनसेवा एवं मानवता के कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय किरण गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। किरण फाउंडेशन ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर किरण फाउंडेशन के चेयरमैन यशवंत गुप्ता, सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment