शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में शशिचंद्र वेयरहाउस परिसर में 1100 पौधों का वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं वेयरहाउस प्रबंधक श्री देवेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।
वृक्षारोपण के दौरान आम, अंजीर, अशोक, जामफल और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिसर को हरा-भरा बनाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर वेयरहाउस संचालक अधिवक्ता विशाल भारद्वाज, शशिकांत भारद्वाज (समाजसेवी), चंद्रकांता भारद्वाज, कैलाश दुबे (दुबे नर्सरी), पीयूष भारद्वाज (आयकर निरीक्षक), प्रियंका भारद्वाज, बृजेश दुबे, जितेन कपूर, हेमंत गुर्जर, धर्मेंद्र कुशवाहा, कली गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। 1100 पौधों का यह अभियान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment