केशव सिंह राजपूत महामंत्री एवं रविन्द्र कुशवाह कोषाध्यक्ष मनोनीहशिवपुरी- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सामाजिक बैठक रविवार को स्थानीय पुलिस लाईन स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में संरक्षक कुं.शिवप्रताप ङ्क्षसह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय बन्धु मौजूद रहे। समाज में नए अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई जिसमें सर्वानुमति से लुधावली निवासी रविन्द्र सेंगर को अभा क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष चुना गया और सभी ने अपनी सहमति प्रदान कर माल्यार्पण करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
अपने इस मनोनयन पर श्री सेंगर ने सभी क्षत्रिय बन्धुओं के आत्मीय सहयोग और दी गई जिम्मेदारी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और आशा व्यक्त की कि सभी क्षत्रिय बन्धुओं के साथ मिलकर क्षत्रिय समाज का सर्वांगीण विकास समाज भाईयों के साथ मिलकर किया जाएगा और क्षत्रिय महासभा के विभिन्न सेवा कार्यों को अनवरत रूप से जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर सभी समाज बन्धुओं ने महामंत्री के पद पर भी सर्वानुमति से मनोनयन किया जिसमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी केशव सिंह राजपूत को जबकि काोषाध्यक्ष का दायित्व रविन्द्र सिंह कुशवाहा पुलिस लाईन को सर्वसम्मति से दिया गया।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों का क्षत्रिय महासभा के सभी समाज बन्धुओं के द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के इस मनोनयन की प्रक्रिया में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बन्धु मौजूद रहे। जिसमें शिवपुरी जिले के खनियाधाना, पिछोर, कोलारस, पोहरी, बैराढ़, नरवर, करैरा, शिवपुरी से क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment