---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 12, 2026

श्रीगंगानगर दुष्कर्म घटना को लेकर महिला संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर मृत्युदंड की मांग


शिवपुरी
-राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म की घटना को लेकर शिवपुरी में महिला संगठनों ने गहरा विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और मृत्युदंड की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं, प्रतिनिधियों ने मांग की  है कि आरोपियों को शीघ्र कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लग सके और समाज में कानून का भय बना रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे सभी ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, त्वरित न्याय सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कलचुरी समाज जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, उर्मिला शिवहरे, वंदना शिवहरे, रजनी शिवहरे, रेनू शिवहरे, नीलम चंदेल मंजू शाक्य, सोनल शिवहरे रेखा शिवहरे, सीमा शिवहरे, रुक्मणी ओझा, शिव कुमारी शर्मा, संतोष शिवहरे, दशरथ शिवहरे, भागीरथ शिवहरे, पप्पू शिवहरे, विपिन शिवहरे, राधे शिवहरे, ओम प्रकाश शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे, दीपक शिवहरे, शेरा शिवहरे, देवांश शिवहरे, आकाश प्रजापति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई।

No comments: