शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष, ली बैठकशिवपुरी-अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने शिवपुरी जिले के प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत राशि वितरण, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, एससी बस्ती विकास, महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना आदि की समीक्षा की। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर टीम गठित कर महाविद्यालयों में निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। बैठक में कृषि विभाग, पशुपालन, विद्युत, शिक्षा, मत्स्य पालन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि विभागों की समीक्षा की गई और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई।
छात्रावास में व्यवस्थाओं पर निगरानी के निर्देश
अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा है कि अनुसूचित जाति छात्रावासों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जाए। छात्रावासों में राज्यपाल, प्रधानमंत्री सहित महापुरुषों के फोटो लगाए जाएं जिससे छात्रावास में रहने वाले बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा मिले। छात्रावासों में गुणवत्ता युक्त भोजन मिलना चाहिए। पेयजल, साफ सफाई को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कन्या छात्रावासों में सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ठकुरपुरा एवं करौंदी के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर लापरवाही पर आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। छात्रावास अधीक्षकों की इस लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

No comments:
Post a Comment