मामला माधवचौक चौराहे पर छात्रों के द्वारा प्रदर्शन के दौरान कवरेज के दौरान घटी घटना काशिवपुरी- शहर के माधवचौक चौराहे पर गत दिवस नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन चल रहा था। तभी मौके पर उक्त प्रदर्शन को कवरेज के दौरान कई मीडियाकर्मी साथी पहुंचे और यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की और अभद्रता का सामना महिला मीडियाकर्मीयों को भी करना पड़ा। इस दौरान छात्रों की भीड़ में पहले से मौजूद कुछ असामाजिक एवं राजनैतिक संगठनां से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन को उग्र रूप देने का प्रयास किया। जब मीडियाकर्मी अपना दायित्व निभाते हुए कवरेज कर रहे थे, तभी उक्त असामाजिक तत्वों द्वारा पुरूष एवं महिला मीडियाकर्मियों के साथ अशोभनीय टिप्पणियां की गई, धक्का-मुक्की की गई एवं अभद्र व्यवहार किया गया, साथ ही लाईव प्रसारण में बाधा उत्पन्न की गई। यह कृत्य ना केवल पत्रकारिता के स्वतंत्र कार्य में बाधा है बल्कि महिला पत्रकारों की गरिमा के विरूद्ध भी है, उक्त घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है।
इस घटना से आहत होकर समस्त मीडियाकर्मियों के द्वारा इस पूरे मामले में नाराजगी प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया को ज्ञापन सौंपा और मामले में सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल, महिला मीडियाकर्मी सुश्री मणिका शर्मा, सुश्री शुभ्रा शर्मा, शालू गोस्वामी, फरमान अली, अजय शर्मा, देवू समाधिया, राजू शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, राजू यादव (ग्वाल), रशीद खान (गुड्डू), मणिकांत शर्मा, साकिर अली मामू, मनीष बंसल, लालू शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, यशपाल खन्ना, नीरज जाटव, धर्मेन्द्र जाटव, रिंकू तोमर, बृजेन्द्र रावत, अंकित शाक्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय अन्य मीडियाकर्मी मौजूद रहे। इस मामले में एसपी ने सभी मीडियाकर्मियों को आश्वस्त किया है कि इस घटनाक्रम को लेकर असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए उचित कार्यवाही करेंगी।
शिवपुरी जागरूक नागरिक संघ ने भी मीडियाकर्मियों पर हुए हमले का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
इसी क्रम में मीडियाकर्मियों के साथ नीट पेपर लीक मामले में माधवचौक चौराहे पर हुए घटनाक्रम को लेकर शिवपुरी जागरूक नागरिक संघ के द्वारा भी कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कतिपय तत्वों को चिह्नित करते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में मीडियाकर्मियों के साथ हुई घटना का भी विरोध किया जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष भरत शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से उपेंद्र यादव, बजरंग दल से विनोद पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव बिलगाईयां, अधिवक्ता जितेंद्र समाधिया के साथ-साथ अन्य जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment