शिवपुरी-नशे से दूरी अभियान 2.0 शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के खिलाडिय़ों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत खिलाडिय़ों ने शपथ ली। स्थानीय तात्याटोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के खिलाडिय़ों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शिवपुरी ब्लॉक के खेल और युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम व शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मामा के संरक्षण में नशा मुक्ति को लेकर खिलाडिय़ों को जानकारी दी, पूरे मध्यप्रदेश में यह आयोजन 15 से 30 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचैन डोलकर भूटिया के निर्देश अनुसार खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी डॉक्टर के.के.खरे के निर्देश अनुसार शिवपुरी जिले के सभी ब्लॉकों में नशा मुक्ति अभियान के तहत खिलाडिय़ों को जानकारी दी जा रही है, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम के द्वारा शिवपुरी ब्लॉक के पोलो ग्राउंड पर क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक बालिका खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, साथ ही अपने दोस्तों को अपने रिश्तेदारों को अपने आसपास के रहने वाले लोगों को भी खिलाडिय़ों को यह बोलकर जानकारी दी, नशा जड़ की नस है इससे कई प्रकार की हानियां होती हैं और यह समाज को ही नहीं बल्कि देश को भी खोखला करती है, ऐसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए खिलाडिय़ों को यह समझाइए दी एवं खिलाडिय़ों को यह भी बताया कि नशा मुक्ति का संदेश आप अपने आस पड़ोस के लोगों को भी दें, जिससे कि वह नशे से दूरी बनाए रखें और साथ ही यह भी जानकारी दी गई अगर कोई व्यक्ति या आपका पड़ोसी या आपका कोई रिश्तेदार अगर किसी प्रकार का कोई नशा करता है या किसी को करवाता है तो वह उसकी उसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन में स्वयं जाकर दे सकते हैं जिससे कि वह नशा करने से दूरी बनाए रखें।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment