---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 23, 2026

आई.टी.बी.पी. दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ



शिवपुरी-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) की दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के अंतर्गत वृक्ष लगाओ अभियान के तहत दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, आई.टी.बी.पी. ने पर्यावरण प्रेमियों, संस्थानों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण अभियान से जुडऩे की अपील की तथा आहवान किया कि शिवपुरी शहर के नजदीकी एरिया में वृक्षारोपण में वे भागीदार बने। उल्लेखनीय है कि आई.टी.बी.पी. दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी ने 9,000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य किया है। अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह के लिए रखे गये इस वृक्षारोपण अभियान में वाहिनी के समस्त अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्साा लिया।

No comments: